honthon pe hansee dil men hai kushee

Title:honthon pe hansee dil men hai kushee Movie:Bikhare Moti Singer:Lata Mangeshkar Music:Ghulam Mohammad Lyricist:Khumar Barabankwi

English Text
देवलिपि


होंठों पे हँसी दिल में है ख़ुशी -२
हो
रुत है सुहानी -२
खोई है मुहब्बत की बहारों में जवानी -२

हर चीज़ जवाँ है
हर चीज़ हँसी है -२
अरमान भरा दिल मेरा
क़ाबू में नहीं है -२
मेरी ये ख़ुशी मुझको बना दे न दीवानी -२

होंठों पे हँसी दिल में है ख़ुशी
हो
रुत है सुहानी -२
खोई है मुहब्बत की बहारों में जवानी

छाया है नशा सा
आपे में नहीं हूँ
दिल और कहीं है मेरा
मैं और कहीं हूँ -२
अरमान हैं क़ाबू में न बस में है जवानी -२

होंठों पे हँसी दिल में है ख़ुशी
हो
रुत है सुहानी -२
खोई है मुहब्बत की बहारों में जवानी

नैया है भँवर में
हो दूर किनारा -२
किस सिम्त बढ़ूँ और मैं
लूँ किसका सहारा -२
डरती हूँ कहीं सर से ग़ुज़र जाये न पानी -२

होंठों पे हँसी दिल में है ख़ुशी -२
हो
रुत है सुहानी -२
खोई है मुहब्बत की बहारों में जवानी -२