hoon abhee main javaan ai dil

Title:hoon abhee main javaan ai dil Movie:Aar Paar Singer:Geeta Dutt Music:O P Nayyar Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


हूँ अभी मैं जवाँ ऐ दिल
बेहोश हूँ बिन पिए कल का भी ग़म किसलिए
हूँ अभी मैं जवाँ ...

ये नग़मा और ये फ़िज़ा
ये साज़ और एक सदा
जो है ग़नीमत है आज कल कौन जाने हो क्या
हो न हो ये समाँ ऐ दिल
हूँ अभी मैं जवाँ ...

दुनिया का क्या एतबार खोना न अपना क़रार
चुन ले मुरादों के फूल बीते न यूँ ही बहार
ताक में है ख़िज़ाँ ऐ दिल
हूँ अभी मैं जवाँ ...

देखी है ये ज़िन्दगी यूँ नहीं बेखुदी
मुझको बहक जाने दे बातें न कर होश की
होश कैसा यहाँ ऐ दिल
हूँ अभी मैं जवाँ ...