hue hain tum pe aashiq ham, bhalaa maano buraa maano

Title:hue hain tum pe aashiq ham, bhalaa maano buraa maano Movie:Mere Sanam Singer:Mohammad Rafi Music:O P Nayyar Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


हुए हैं तुम पे आशिक़ हम, भला मानो बुरा मानो
ये चाहत अब ना होगी कम, भला मानो बुरा मानो
Guitar ....

ये रूठी सी नज़र ये माथे की शिकन - २
लिबास-ए-रंग में ये बल खाता बदन
है प्यासा प्यार का ये सारा बाँकपन - २
हो हो हो प्यार क्या है जान-ए-तमन्ना अब तो पहचानो
हुए हैं तुम पे ...
Guitar ....

अजी इक हम तो क्या, हो तुम ऐसे हसीन - २
फ़रिश्ता भी तुम्हे, अगर देखे कहीं
तो जन्नत भूल के बहक जाये यहीं - २
हो हो हो प्यार क्या है ...
हुए हैं तुम पे ...
Guitar ....

तुम्ही को चुन लिया, नज़र की बात है - २
लिया ग़म आपका, जिगर की बात है
हो तुम फिर भी खफ़ा, असर की बात है - २
हो हो हो प्यार क्या है ...
हुए हैं तुम पे ...
Guitar ....