husn jis rang men hotaa hai jahaan hotaa hai - - talat

Title:husn jis rang men hotaa hai jahaan hotaa hai - - talat Movie:non-Film Singer:Talat Mehmood Music:unknown Lyricist:Jigar Moradabadi

English Text
देवलिपि


हुस्न जिस रंग में होता है जहाँ होता है
अहल-ए-दिल के लिये सरमाया-ए-जाँ होता है

हाय वो वक़्त कि जब हुस्न पे आता है शबाब
उफ़ वो हंगाम कि जब इश्क़ जवाँ होता है

दिल को बेदर्द मुहब्बत में बताने वाले
दिल सा हमदर्द ज़माने में कहाँ होता है

वक़्त आता है इक ऐसा भी मोहब्बत में कि जब
दिल पे एहसास-ए-मोहब्बत भी गराँ होता है