-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
husn se chaand bhee sharamaayaa hai
Title:husn se chaand bhee sharamaayaa hai Movie:Door Ki Awaz Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Shakeel Badayuni
( हुस्न से चाँद भी शरमाया है
तेरी सूरत ने गज़ब ढाया है ) -२
हाय इन प्यार में डूबी हुई आँखों की क़सम
आदमी क्या है फ़रिश्तों के बहक जाएँ क़दम
बिन पिए मुझपे नशा छाया है
तेरी सूरत ने ...
जब से पाया है तुझे होश नहीं है मुझको
या तो ये सच है कि देख रहा हूँ तुझको
या कोई ख़्वाब नज़र आया है
तेरी सूरत ने ...
मुस्कराएँ जो तेरे लब तो बहारें आईं
खिल गए फूल पड़ी तेरी जहाँ परछाईं
तूने गुलशन मेरा महकाया है
तेरी सूरत ने ...