-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
husn vaale husn kaa anjaam dekh
Title:husn vaale husn kaa anjaam dekh Movie:Qawali Ki Raat Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:Iqbal Qureshi Lyricist:Shevan Rizvi
हुस्न वाले हुस्न का अन्जाम देख
डूबते सूरज को वक़्त-ए-शाम देख
सुबह के सूरज का भी अंदाज़ देख
भूल जा अन्जाम को आग़ाज़ देख
दिल की धड़कन दर्द का सामान हूँ
हुस्न का उठता हुआ तूफ़ान हूँ
अहल-ए-दिल हटते नहीं मैदान से
खेलने निकला हूँ मैं तूफ़ान से
हुस्न के जलवों से शायद तू अभी अनजान है
सुबह के सूरज का ...
देखे जो मुझको जाहिद काबे को भूल जाए
काशी को जाने वाला काशी से पलट जाए
काशी भी तेरी मुझमें काबा भी तेरा मुझमें
जो मुझपे नज़र डाले काशी भी नज़र आए
जो मुझपे नज़र डाले काबा भी नज़र आए
काशी भी नज़र आए काबा भी नज़र आए
हुस्न के जलवों से इश्क़ से टकराए
हुस्न वाले हुस्न का ...