-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
huzoor itanaa agar ham par karam karate
Title:huzoor itanaa agar ham par karam karate Movie:Sardari Begum Singer:Arti Ankalikar Music:Vanraj Bhatia Lyricist:Javed Akhtar
हुज़ूर इतना अगर हम पर करम करते तो अच्छा था
तग़ाफ़ुल आप करते हैं सितम करते तो अच्छा था
कहा किसने के ये जोर-ओ-जफ़ा मत कीजियेए हम पर
बस इतनी-सी गुज़ारिश है के कम करते तो अच्छा था
ख़ुदा की महरबानी है के अच्छे हैं मगर ग़म है
ख़ुदा ने महरबानी की, सनम करते तो अच्छा था
ग़ज़ल में दर्द-ओ-ग़्हम अपने बयाँ करने से क्या होगा
ये बातें हम उन्हें ख़त में रक़म करते तो अच्छा था