idhar gareeb kaa dil hai mitaa sake to mitaa le duniyaa

Title:idhar gareeb kaa dil hai mitaa sake to mitaa le duniyaa Movie:Kamal Ke Phool Singer:Suraiyya Music:Shyamsunder Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि

इधर ग़रीब का दिल है उधर ज़माना है
ये देखना है के किसने किसे मिटाना है

मिटा सके तो मिटा ले दुनिया -२
बनानेवाला बना ही देगा
रुला सके तो रुला दे दुनिया हँसानेवाला हंसा ही देगा

मिटा सके तो मिटा ले दुनिया बनानेवाला बना ही देगा

बड़ी ख़ुशी से क़दम-क़दम पर बिछा ले काँटे अरे ज़माने -२
गिरा सके तो गिरा ले हमको उठानेवाला उठा ही देगा -२

मिटा सके तो मिटा ले दुनिया बनानेवाला बना ही देगा

उधर ज़माने की तेज़ आँधी इधर मेरी ज़िंदगी का दीपक -२
बुझा सके तो बुझा ले दुनिया जलानेवाला जला ही देगा -२

मिटा सके तो मिटा ले दुनिया बनानेवाला बना ही देगा
रुला सके तो रुला दे दुनिया हँसानेवाला हंसा ही देगा