idhar to haath laa pyaare

Title:idhar to haath laa pyaare Movie:Aakhri Daao Singer:Mohammad Rafi Music:Madan Mohan Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


इधर तो हाथ ला प्यारे दिखाऊँ दिन को भी तारे
लिखा है क्या लकीरों में फ़क़ीरों से सुन जा रे

लिखा है तुझको तो किसी से उल्फ़त है
मगर उस ज़ालिम को तुझसे नफ़रत है
वो चाहे औरों को ये तेरी क़िस्मत है
ये ज़ालिम प्यार दिखलाता है क्या-क्या नज़ारे
इधर तो हाथ ला ...

लकीरें कहती हैं ये तेरे हाथों में
कि तेरा मन उलझा है ऐसी बातों में
कि सोना मुश्किल है तुझे अब रातों में
ये सारे भेद खोले हैं लकीरों ने प्यारे
इधर तो हाथ ला ...

किया है जो तूने वही पाएगा तू
बुरी होगी बेटा जो छिपाएगा तू
फ़क़ीरों से बच के कहाँ जाएगा तू
तेरी क़िस्मत की चाबी है मेरे हाथों में प्यारे
इधर तो हाथ ला ...