-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ik baar agar too kah de
Title:ik baar agar too kah de Movie:Malhaar Singer:Lata Mangeshkar, Mukesh Music:Roshan Lyricist:Indeevar
इक बार अगर तू कह दे
तू है मेरी कि मैं हूँ तेरा
हम दो अलबेले पंछी
हम दोनों का एक बसेरा
दो दिल धड़के हैं चौंक उठी हैं जवानियाँ
कुछ कहा है निगाहों ने छेड़के प्यार की कहानियाँ
मेरा मन ही नहीं है मेरे बस में
ये किसने जादू फेरा
कहो जी ये किसने जादू फेरा
हम दोनों का एक बसेरा ...
आ जायें न कहीं हम तुम किसी की निगाहों में
संग संग ही चलेंगे हम ज़िंदगी की राहों में
तुझे छीन न ले कोई मुझसे
ये जग है बड़ा लुटेरा
सुनो जी, ये जग है बड़ा लुटेरा
हम दोनों का एक बसेरा ...
देखो आयी हैं सितारों की टिम्टिमाती ये टोलियाँ
चलो इनकी छाँव में हम खेलें आँख मिचोलियाँ
टूटे न कभी जीवन भर
ये बन्धन तेरा मेरा
ओहो जी, ये बन्धन तेरा मेरा
हम दोनों का एक बसेरा ...