-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ik baat kahoon mere piyaa sun le agar too
Title:ik baat kahoon mere piyaa sun le agar too Movie:Amar Singer:Asha Bhonsle Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni
इक बात कहूँ मेरे पिया सुन ले अगर तू -२
ओ पिया सुन ले अगर तू
इक बात कहूँ ...
जब दिल में नहीं पाप तो फिर सोच ना कर तू
इक बात कहूँ ...
छोटे से मेरे मन में है क्या कह नहीं पाऊँ
मैं तो कह नहीं पाऊँ
कहते हुए शरमाऊँ भला कैसे बताऊँ
मैं कैसे बताऊँ
ओ सब कुछ है इन आँखों में ज़रा देख इधर तू
ओ पिया देख इधर तू
जब दिल में नहीं ...
दो नैनों के पनघट पे ( लगे प्यार के मेले ) -२ -२
आँसू भी है मुस्कान भी ( जो चाहे सो ले-ले ) -२
हो साजन भरे बाज़ार से खाली ना गुज़र तू
पिया खाली ना गुज़र तू
जब दिल में नहीं ...