ik deewaanaa aate-jaate sakhee ree wo kyaa maange

Title:ik deewaanaa aate-jaate sakhee ree wo kyaa maange Movie:Naya Daur Singer:Asha Bhonsle Music:O P Nayyar Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


इक दीवाना आते-जाते हमसे छेड़ करे
सखी री वो क्या माँगे -२
हो ओ ओ ओ
जब भी मेरे पास से ग़ुज़रे ठण्डी साँस भरे
सखी री वो क्या माँगे -२

( दिन देखे ना रात वो
पकड़े मेरा हाथ वो ) -२
( कभी शरमाऊँ मैं
कभी घबराऊँ मैं
समझ न पाऊँ मैं ) -२
सखी री वो क्या माँगे -२
हो ओ ओ ओ
इक दीवाना आते-जाते हमसे छेड़ करे
सखी री वो क्या माँगे -२

( टीलों के रुख़सार से
मुझे पुकारे प्यार से ) -२
( रसते में रुक-रुक
मुड़-मुड़ छुप-छुप
देखे मुझे टुक-टुक हाय ) -२
सखी री वो क्या माँगे -२
हो ओ ओ ओ
इक दीवाना आते-जाते हमसे छेड़ करे
सखी री वो क्या माँगे -२