ik haseen shaam ko dil meraa kho gayaa

Title:ik haseen shaam ko dil meraa kho gayaa Movie:Dulhan Ek Raat Ki Singer:Mohammad Rafi Music:Madan Mohan Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan

English Text
देवलिपि


इक हसीन शाम को दिल मेरा खो गया
पहले अपना हुआ करता था
अब किसीका हो गया

मुद्दतों से आरज़ू थी
मेरे दिल मे कोई आये
सूनी सूनी ज़िन्दगी में
एक शम्मा झिलमिलाये
वो जो आये तो रोशन ज़माना हो गया
इक हसीन ...

मेरे दिल के कारवां को
ले चला है आज कोई
शबनमी सी जिसकी आँखें
थोड़ी जागी थोड़ी सोयी
उनको देखा तो मौसम सुहाना हो गया
इक हसीन ...