-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:ik pal kaa jeenaa ai mere dil too gaae jaa Movie:Kaho Naa Pyaar Hai/ Believe In Love Singer:Lucky Ali Music:Rajesh Roshan Lyricist:Vijay Akela
इक पल का जीना फिर तो है जाना
तोहफ़ा क्या लेके जाइये दिल ये बताना
खाली हाथ आए थे खाली हाथ जाएंगे
बस प्यार के दो मीठे बोल झिलमिलाएंगे
तो हँस क्यूंकि दुनिया को है हँसाना
ऐ मेरे दिल तू गाए जा ऐ आए आ ओ आएँ आ
आँखों में दिलबर का सपना भी है
हाँ कोई सपना भी है
ओ दुनिया में मेरा कोई अपना भी है
हाँ कोई अपना भी है
इक चेहरा ख़ास है जो दिल के पास है
होंठों पे प्यास है मिलने की आस है
दिलबरों का मगर कहाँ कोई ठिकाना
ऐ मेरे दिल तू गाए ...
ओ जीवन ख़ुशियों का एक झोंका सा है
हां कोई झोंका सा है
ओ और ये झोंका इक धोखा सा है
हां कोई धोखा सा है
ये कैसी है ख़ुशी जल जल के जो बुझी
बुझ बुझ के जो जली मिलके भी ना मिली
दोस्तों पर किसी हाल में न घबराना
ऐ मेरे दिल तू गाए ...