imtehaan ham pyaar kaa de ke dolaa dolaa dolaa

Title:imtehaan ham pyaar kaa de ke dolaa dolaa dolaa Movie:Dil Hi Dil Mein Singer:Srinivas, Swarnlata Music:A R Rahman Lyricist:Mehboob

English Text
देवलिपि

इम्तेहाँ हम प्यार का दे के राह देखें क्या है नतीजा

इम्तेहाँ हम प्यार का दे के राह देखें क्या है नतीजा -२

ना आया यकीन दिल को जब नाम अपना देखा

कागज़ पे वो तेरे दिल के ये आँखें हुई हैराँ

सच है सच है जो देखा है

दिलबर तन-मन अपना हमने वारा तुम पे

डोला डोला डोला डोला मन डोला डोला डोला -२

हा आअ
गोरी-गोरी ये कलाई तेरी छू लूँ ज़रा

तेरी चूड़ियों से धुन कोई छेड़ूँ ज़रा

गोरी-गोरी ये कलाई तेरी छू लूँ ज़रा
तेरी चूड़ियों से धुन कोई छेड़ूँ ज़रा

जिस पल तू ने छुआ मुझे ज़रा-ज़रा

मुझे हया भी आई दिल को आया मज़ा ज़रा

तेरे रूप की शराब आँखों से पीते हैं

सच्चे मयकश तो ऐसे ही होते हैं

ज़िंदगी यूँ ही बीत रही थी सनम

तेरे मिलने से जीने में आया है दम

इम्तेहाँ हम प्यार का दे के राह देखें क्या है नतीजा -२
डोला डोला डोला डोला मन डोला डोला डोला -२

मेरा रूप है तुझ से खिला-खिला

ख़ुशियों का है तुम से ही सिलसिला

मैंने रब से जो माँगी दुआ-दुआ

उन्हीं दुआओं का तुम ही तो हो ना सिला-सिला

अब तो प्यार कि बरसात होनी है दिन रात

चाहें कुछ हों हालात देना प्यार का साथ

यूँ ही अपनी मोहब्बत फूले-फले

ये कारवाँ यूँ ही चला चले

इम्तेहाँ हम प्यार का दे के राह देखें क्या है नतीजा -२
डोला डोला डोला डोला मन डोला डोला डोला -२

इम्तेहाँ हम प्यार का दे के राह देखें क्या है नतीजा -२
डोला डोला डोला डोला मन डोला डोला डोला -२