-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
isase pahale ke baat tal jaaye
Title:isase pahale ke baat tal jaaye Movie:Sadaf (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Farhat Shahzad
इससे पहले के बात टल जाये
आओ एक दौर और चल जाये
आँसुओं से भरी हुई आँखें
रोशनी जिस तरह पिघल जाये
दिल वो नादान शोख़ बच्चा है
आग छूने पे जो मचल जाये
तुझको पाने की आस के फल से
ज़िंदगी की रिदा न ढल जाये
बख़्त मौसम हवा का रुख़ जाना
कौन जाने के कब बदल जाये