-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ishq kaa zarf aazamaan to sahee - - ghulam ali
Title:ishq kaa zarf aazamaan to sahee - - ghulam ali Movie:non-Film Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:unknown
इश्क़ का ज़र्फ़ आज़माँ तो सही
तू नज़र से नज़र मिला तो सही
मिल ही जायेगा ज़िंदगी का सुराग़
दोस्तों के फ़रेब खा तो सही
दिल को तस्कीं न हो तो मैं ज़ामिन
तू कभी मयकदे में आ तो सही
ज़ीस्त अश्क़ों में ढल न जाये कहीं
दोस्त इक बार मुस्करा तो सही
ज़िंदगी को सम्भालने वाले
तू कभी पी के लड़खड़ा तो सही