itanaa bhee bekason ko na aasamaan sataae

Title:itanaa bhee bekason ko na aasamaan sataae Movie:Bholi Singer:Lata Mangeshkar Music:Govind Ram Lyricist:Pt. Ishwar Chandra Kapoor

English Text
देवलिपि


इतना भी बेक़सों को न आसमाँ सताए
कि दिल का दर्द लब पे फ़रियाद बन के आए
इतना भी बेक़सों ...

जो कुछ था पास अपने वह हम लुटा चुके हैं
अपने ही हाथों अपनी हस्ती मिटा चुके हैं
उजड़े हुए चमन में अब क्या बहार आए
इतना भी बेक़सों ...

क्या शान है शमा की परवानों को जलाना
पारवानों को जला कर शमा भी जलती जाए
इतना भी बेक़सों ...