itanaa na mujhase too pyaar badhaa

Title:itanaa na mujhase too pyaar badhaa Movie:Chhaya Singer:Lata Mangeshkar, Talat Mehmood Music:Salil Choudhary Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


त:
इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा
के मैं एक बादल आवारा
कैसे किसी का सहारा बनूँ
के मैं खुद बेघर बेचारा
इतना न...

त:
मुझे एक जगह आराम नहीं
रुक जाना मेरा काम नहीं
मेरा साथ कहाँ तक दोगी तुम
मै देश विदेश का बंजारा

ल :
इस लिये तुझसे प्यार करूं
के तू एक बादल आवारा
जनम जनम से हूँ साथ तेरे
के नाम मेरा जल की धारा

ल:
ओ नील गगन के दीवाने
तू प्यार न मेरा पहचाने
मैं तब तक साथ चलूँ तेरे
जब तक न कहे तू मैं हारा

त:
क्यूँ प्यार में तू नादान बने
इक बादल का अरमान बने
मेरा साथ कहाँ तक दोगी तुम
मैं देस-बिदेस का बंजारा
इतना न...

त:
मदहोश हमेशा रहता हूँ
खामोश हूँ कब कुछ कहता हूँ
कोई क्या जाने मेरे सीने में
है बिजली का भी अंगारा

त:
अरमान था गुलशन पर बरसूँ
एक शोख के दामन पर बरसूँ
अफ़सोस जली मिट्टी पे मुझे
तक़दीर ने मेरी दे मारा
इतना न...