-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jaa re jaa re ud jaa re panchhee
Title:jaa re jaa re ud jaa re panchhee Movie:Maya Singer:Lata Mangeshkar Music:Salil Choudhary Lyricist:Majrooh Sultanpuri
जा रे, जा रे उड़ जा रे पंछी
बहारों के देस जा रे
यहाँ क्या है मेरे प्यारे
क्यूँ उजड़ गई बगिया मेरे मन की
जा रे ...
ना डाली रही ना कली
अजब ग़म की आँधी चली
उड़ी दुख की धूल राहों में
जा रे ...
मैं वीणा उठा ना सकी
तेरे संग गा ना सकी
ढले मेरे गीत आहों में
जा रे ...