-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jaadoogar sayyaan chhodo moree bayyaan
Title:jaadoogar sayyaan chhodo moree bayyaan Movie:Nagin Singer:Lata Mangeshkar Music:Hemant Kumar Lyricist:Rajinder Krishan
जादूगर सैंया, छोड़ो मेरी बैंया
हो गई आधी रात, अब घर जाने दो
झुकी-झुकी अँखियाँ देखेंगी सारी सखियाँ
देंगी ताना तेरे नाम का
(ऐसे में मत रोक बेदर्दी
ले ले वचन कल शाम का) -२
कल होंगे फिर हम साथ
अब घर जाने दो
जादूगर सैंया ...
जाने दे ओ रसिया, मेरे मन बसिया
गाँव मेरा बड़ी दूर है
(तेरी नगरिया रुक न सकूँ मैं
प्यार मेरा मजबूर है) -२
ज़ंजीर पड़ी मेरे हाथ
अब घर जाने दो
जादूगर सैंया ...