-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jaaegaa jab yahaan se kuchh bhee na paas hogaa
Title:jaaegaa jab yahaan se kuchh bhee na paas hogaa Movie:Moti Mahal Singer:Mohammad Rafi, Madhubala Jhaveri Music:Hansraj Behl Lyricist:Asad Bhopali
जाएगा जब यहाँ से कुछ भी न पास होगा
दो गज़ कफ़न का टुकड़ा तेरा लिबास होगा
मतलब की है ये दुनिया क्या अपने क्या पराए
कोई ना साथ आया कोई ना साथ जाए
दो दिन की ज़िन्दगी है कर ले जो दिल में आए
जाएगा जब यहाँ से ...
ये ठाट-बाट तेरा ये आन-बान तेरी
रह जाएगी यहीं पर ये सारी शान तेरी
इतनी सी है मुसाफ़िर बस दास्तान तेरी
जाएगा जब यहाँ से ...