jaag dil-e-deevaanaa rut jaagee vasl-e-yaar kee

Title:jaag dil-e-deevaanaa rut jaagee vasl-e-yaar kee Movie:Oonche Log Singer:Mohammad Rafi Music:Chitragupt Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


(जाग दिल-ए-दीवाना रुत जागी वस्ल-ए-यार की
बसी हुई ज़ुल्फ़ में आयी है सबा प्यार की ) - २
जाग दिल-ए-दीवाना

(दो दिल के कुछ लेके पयाम आयी है
चाहत के कुछ लेके सलाम आयी है ) - २
दर पे तेरे सुबह खड़ी हुई है दीदार की
जाग दिल-ए-दीवाना ...

(एक परी कुछ शाद सी नाशाद सी
बैठी हुई शबनम में तेरी याद की ) - २
भीग रही होगी कहीं कली सी गुलज़ार की
जाग दिल-ए-दीवाना रुत जागी वस्ल-ए-यार की
बसी हुई ज़ुल्फ में आयी है सबा प्यार की
जाग दिल-ए-दीवाना