jaagee huee fizaaen hain tere lie mere lie

Title:jaagee huee fizaaen hain tere lie mere lie Movie:Aur Pyaar Ho Gayaa Singer:Udit Narayan Music:Nusrat Fateh Ali Khan Lyricist:Javed Akhtar

English Text
देवलिपि


जागी हुई फ़िज़ाएं हैं तेरे लिए मेरे लिए
गाती हुई हवाएं हैं तेरे लिए मेरे लिए
फूलों में ताजगी सी है राहों में रोशनी सी है
दिन में भी चाँदनी सी है मेरे सनम तेरे लिए मेरे लिए
जागी हुई फ़िज़ाएं हैं ...

लाई है कैसी खुशी
तेरे मेरे पहले प्यार में खोई खोई ज़िंदगी
कब ऐसा था समां कब थी दिलकशी
कलियों की चुनरी ढलकी है लहरों से मस्ती छलकी है
सपनों की दुनिया झलकी है मेरे सनम तेरे लिए मेरे लिए
जागी हुई फ़िज़ाएं हैं ...

सुनती हैं यह वादियां धीरे धीरे
हौले हौले कहते हैं दो दिल
है जैसे थम गया मौसम का कारवां
भंवरे जो गुनगुनाते हैं दिल के तार सनसनाते हैं
मेरे सनम तेरे लिए मेरे लिए
जागी हुई फ़िज़ाएं हैं ...