-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jaaiye aap kahaan jaayenge
Title:jaaiye aap kahaan jaayenge Movie:Mere Sanam Singer:Asha Bhonsle Music:O P Nayyar Lyricist:Majrooh Sultanpuri
जाइये आप कहाँ जायेंगे
ये नज़र लौट के फिर आयेगी
दूर तक आप के पीछे पीछे
मेरी आवाज़ चली आयेगी
जाइये...
आपको प्यार मेरा याद जहाँ आयेगा
कोई काँटा वोही दामन से लिपट जायेगा - (२)
जाइये...
जब उठोगे मेरी बेताब निगाहों की तरह
रोक लेंगी कोई डाली मेरी बाहों की तरह - (२)
जाइये...
देखिये चैन मिलेगा न कहीं दिल के सिवा
आपका कोई नहीं, कोई नहीं दिल के सिवा - (२)
जाइये...