-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jaam-o-meenaa meree nazaron se hataa de saaqee
Title:jaam-o-meenaa meree nazaron se hataa de saaqee Movie:Kalaam-E-Mohabbat (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Allahuddin Khan Lyricist:Sant Darshan Singh Ji Maharaj
जाम-ओ-मीना मेरी नज़रों से हटा दे साक़ी
ये जो आँखों में छलकती है पिला दे साक़ी
शोला-ए-इश्क़ से छलका दे मेरे शीशे को
और बेताब को बेताब बना दे साक़ी
फिर कभी होश न आये तो कोई बात नहीं
आज हम जितनी पियें उतनी पिला दे साक़ी
जोश-ए-मस्ती में बगलगीर हों बिछड़े हुये दिल
आज इन्सान को इन्सान बना दे साक़ी
ज़िन्दगी ख़ाब-ए-मुसलसल के सिवा कुछ भी नहीं
इसकी ताबीर तो दर्शन को बता दे साक़ी