jaane kyoon kwaabon kaa mausam hai

Title:jaane kyoon kwaabon kaa mausam hai Movie:Veer-Zaara Singer:Lata Mangeshkar Music:Madan Mohan Lyricist:Javed Akhtar

English Text
देवलिपि


जाने क्यूँ ख़्वाबों का मौसम है और मैं हूँ
मौसम है और मैं हूँ
जाने क्यूँ यादों की शबनम है और मैं हूँ
शबनम है और मैं हूँ

यादें लाईं हैं ख़ुशियाँ भी आँसू भी
जाने क्यूँ इक ऐसा संगम है और मैं हूँ
संगम है और मैं हूँ

(बरसे जो रंग इतने सारे
रंगीं हुए सब नज़ारे) -२
लेकिन मेरा दिल कहीं भी
लगता नहीं बिन तुम्हारे
तुमको बस तुमको दिल ढूँढे दिल माँगे
जाने क्यूँ हर लम्हा ये सितम है और मैं हूँ
ये सितम है और मैं हूँ

जाने क्यूँ ख़्वाबों का ...

(ये वादी अब सो गई है
कोहरे में ही खो गई है) -२
सारी फ़िज़ा साँस रोके
गुमसुम-सी अब हो गई है
सारी दुनिया में अब कोई नहीं जैसे
जाने क्यूँ बस मेरा हमदम है और मैं हूँ
हमदम है और मैं हूँ

जाने क्यूँ यादों की ...

यादें लाई हैं ...

ला ला ला ला ला ला ला ला
हूँ हूँ हूँ और मैं हूँ