jaane kyoon log pyaar karate hain

Title:jaane kyoon log pyaar karate hain Movie:Dil Chahta Hai Singer:Alka Yagnik, Udit Narayan Music:Shankar Ehsaan Loy Lyricist:Javed Akhtar

English Text
देवलिपि


जाने क्यूँ लोग प्यार करते हैं
जाने क्यूँ वो किसी पे मरते हैं
जाने क्यूँ

प्यार में सोचिए तो बस गम है
प्यार में जो सितम भी हो कम है
प्यार में सर झुकाना पड़ता है
दर्द में मुस्कुराना पड़ता है
ज़हर क्यूँ ज़िंदगी में भरते हैं
जाने क्यूँ वो किसी पे मरते हैं
जाने क्यूँ

प्यार बिन जीनें में रखा क्या है
प्यार जिस को नहीं वो तन्हा है
प्यार सौ रंग ले के आता है
प्यार ही ज़िंदगी सजाता है
लोग छुप छुप के प्यार करते हैं
जानें क्यूँ साफ़ कहते डरते हैं
जाने क्यूँ

प्यार बेकार की मुसीबत है
प्यार हर तरह खूबसूरत है
हो प्यार से हम दूर ही अच्छे
अरे प्यार के सब रूप हैं सच्चे
हो प्यार के घाट जो उतरते हैं
डूबते हैं न वो उभरते हैं
जाने क्यूँ

प्यार तो खैर सभी करते हैं
जाने क्यूँ आप ही मुकरते हैं
जाने क्यूँ