jaane kyoon main tujhako din raat sochataa hoon

Title:jaane kyoon main tujhako din raat sochataa hoon Movie:Jaan (Non-Film) Singer:Sonu Nigam Music:Nikhil Vinay Lyricist:Faiz Anwar

English Text
देवलिपि


आहा ला ला
जाने क्यूँ मैं तुझको दिन रात सोचता हूँ
जाने क्यूँ मैं तेरी हर बात सोचता हूँ
ये पागलपन है या प्यार है
ये कैसा मुझपे खुमार है
हर पल हो तुझसे मेरी मुलाक़ात सोचता हूँ
जाने क्यूँ मैं तुझको ...

तेरे ख्यालों में खोए रहना मेरा काम अब यही है
ये जान ले तू कि पागल दिल का पैगाम अब यही है
हो जाए शायद कोई करामात सोचता हूँ
जाने क्यूँ मैं तुझको ...

मिलने को अक्सर मिले तू मुझमें फिर भी हैं फ़ासले क्यूं
दिल की लगी ने बनाए हैं ये बेनाम सिलसिले क्यूं
बदलेंगे कैसे अब ये हालात सोचता हूँ
जाने क्यूँ मैं तुझको ...