jaane na jaane na haay ye duniyaa jaane na dil kee lagee

Title:jaane na jaane na haay ye duniyaa jaane na dil kee lagee Movie:Buzdil Singer:Lata Mangeshkar Music:S D Burman Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


जाने न, जाने न हाय
ये दुनिया जाने न दिल की लगी
बिगड़ी बनाऊँ, कैसे उनको मनाऊँ रे
ये दुनिया जाने न दिल की लगी
हाय राम, जाने न दिल की लगी

दिल में रहे वो मेरे
दिल की न जानी हाय दिल की न जानी
काँटों में उलझी रोये
मेरी ज़िंदगानी रोये मेरी जवानी
कैसे इसे सुलझाऊँ,
मैं कैसे कैसे इसे सुलझाऊँ रे
ये दुनिया जाने न दिल की लगी
हाय राम, जाने न दिल की लगी

साथ-सहारे छूटे
आस के तारे टूटे आस के तारे
कलियाँ तो खिल न सकीं
दिल से अंगारे फूटे दिल से अंगारे
आग से आग बुझाऊँ
बुझाऊँ कैसे आग से आग बुझाऊँ रे
ये दुनिया जाने न दिल की लगी
हाय राम, जाने न दिल की लगी
जाने न, जाने न हाय
ये दुनिया जाने न दिल की लगी