jaane vaale se mulaaqaat naa hone paaee

Title:jaane vaale se mulaaqaat naa hone paaee Movie:Amar Singer:Lata Mangeshkar Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


जाने वाले से मुलाक़ात ना होने पाई - २
दिल की दिल में ही रही बात ना होने पाई
जाने वाले से ...

चाँदनी खिल न सकी, चाँद ने मुँह मोड़ लिया - २
जिसका अरमान था वो बात ना होने पाई
जाने वाले से ...

दिल में तूफ़ान उठे, दिल की जुबाँ खुल न सकी - २
बदलियाँ छा गईं बरसात ना होने पाई
जाने वाले से ...