jaane-anajaane log mile magar koee milaa naa apanaa

Title:jaane-anajaane log mile magar koee milaa naa apanaa Movie:Jaane Anjane Singer:Kishore Kumar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


जाने-अनजाने लोग मिले मगर कोई मिला ना अपना हो -२
जाने क्या हमने सोचा था रह गया बन के सपना ओ
जाने-अनजाने लोग ...

( मिला ना कोई ऐसा इन्साँ दिल का दर्द मिटाता
कम से कम दो बात तो करता दिल की आस बँधाता ) -२
दर्द भरा है अफ़साना भाग्य में लिखा तड़पना
जाने-अनजाने लोग ...

( आस-निरास के दोराहे पर दिल तो हमारा टूटा
इस क़िस्मत ने धीरे-धीरे अपना सब कुछ लूटा ) -२
भीग चुकी हैं ये पलकें भूल गए हम हँसना
जाने-अनजाने लोग ...