jaao chamakaa subah kaa sitaaraa

Title:jaao chamakaa subah kaa sitaaraa Movie:Hyderabad Ki Nazneen Singer:Lata Mangeshkar Music:Vasant Desai Lyricist:Noor Lucknowi

English Text
देवलिपि


जाओ~ ओह~

जाओ चमका सुबह का सितारा -२
फिर जुदाई ने आके पुकारा
जाओ चमका ...

देख लो हमको जी भर के दिलबर -२
कल न पलटे कहीं ये मुक़द्दर -२
फिर न मुमकिन हो आना दुबारा
जाओ चमका ...

प्रेम के फूल एक दिन खिलेंगे -२
याँ न मिल पाए तो वाँ मिलेंगे -२
प्रेमियों को यही है सहारा
जाओ चमका ...

आते रहते हैं तूफ़ां बराबर -२
क्यों उबलता नहीं प्रेम सागर -२
डूब जायें तो पाएं किनारा
जाओ चमका ...