jaaoge thes lagaa ke bahut pachhataaoge

Title:jaaoge thes lagaa ke bahut pachhataaoge Movie:Fareb Singer:Lata Mangeshkar Music:Anil Biswas Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


जाओगे ठेस लगा के बहुत पछतावोगे बालमा -२
जाओगे ठेस लगा के

कोई कमी तो होगी न मुझ बिन
याद मेरी पर आयेगी जिस दिन -२
( पहरों उदास फिरोगे
मुझे जो नहीं पाओगे बालमा ) -२
जाओगे ठेस लगा के बहुत पछतावोगे बालमा
जाओगे ठेस लगा के

काली घटा जब रोयेगी आ के
रुक जाओगे तुम कुछ गाते-गाते -२
( पूछेगा कोई जो तुमसे
तो कुछ ना बताओगे बालमा ) -२
जाओगे ठेस लगा के बहुत पछतावोगे बालमा
जाओगे ठेस लगा के

जाते हो जाओ अँखियाँ बदलके -२
कर दूँगी जब जिया तुम्हीं पे सदक़े
बाहोँ में मुझको उठाके
गले से लग जाओगे बालम
जाओगे ठेस लगाके