jaaoon kahaan bataa ai dil

Title:jaaoon kahaan bataa ai dil Movie:Chhoti Behan Singer:Mukesh Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


जाऊँ कहाँ बता ऐ दिल
दुनिया बड़ी है संगदिल
चाँदनी आई घर जलाने
सुझे न कोई मंज़िल
जाऊँ कहाँ बता ...

बनके टूटे यहाँ आरज़ू के महल
ये ज़मीं आसमाँ भी गये हैं बदल
कहती है ज़िंदगी इस जहाँ से निकल
जाऊँ कहाँ बता ...

हाय इस पार तो आँसुओं की डगर
जाने उस पार क्या वो किसे है खबर
ठोकर्एं खा रही हर कदम पर नज़र
जाऊँ कहाँ बता ...