jab aane waale aate hain

Title:jab aane waale aate hain Movie:Madhosh Singer:Lata Mangeshkar Music:Madan Mohan Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan

English Text
देवलिपि


जब आने वाले आते हैं
फिर आ के चले क्यूँ जाते हैं
इक आग लगा कर सीने में
क्यूँ दूर खड़े मुस्काते हैं

लाखों थी उमंगे जब दिल ने
तेरे प्यार की आस लगाई थी -२
तेरा प्यार तो हमको मिल न सका
तेरी याद से दिल बहलाते हैं

जब आने वाले आते हैं
फिर आ के चले क्यूँ जाते हैं

( ऐ दुनिया वालो देखो हम
कैसे तक़दीर के मारे हैं ) -२
कैसे तक़दीर के मारे हैं
हम उनके हैं दिल उनका है
फिर भी वो हमें ठुकराते हैं

जब आने वाले आते हैं
फिर आ के चले क्यूँ जाते हैं

तड़पाने वाले शाद रहें
वो जहाँ भी है आबाद रहे -२
इतना ही गिला है बस उनसे
क्यूँ याद हमें वो आते हैं

जब आने वाले आते हैं
फिर आ के चले क्यूँ जाते हैं
इक आग लगा कर सीने में
क्यूँ दूर खड़े मुस्काते हैं