-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jab bhee ye dil udaas hotaa hai
Title:jab bhee ye dil udaas hotaa hai Movie:Seema Singer:Mohammad Rafi, Sharda Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Gulzar
जब भी ये दिल उदास होता है
जाने कौन आस पास होता है
जब भी ये...
होंठ चुप चाप बोलते हो जब
साँस कुछ तेज़ तेज़ चलती हो
आँखें जब दे रही हों आवाज़ें
ठंडी आहों में साँस जलती हो - (२)
जब भी ये...
आँखों में तैरती है तस्वीरें
तेरा चेहरा तेरा खयाल लिये
आइना देखता है जब मुझको
एक मासूम सा सवाल लिये - (२)
जब भी ये...
कोई वादा नहीं किया लेकिन
क्यूँ तेरा इंतज़ार रहता है
बेवजह जब करार मिल जये
दिल बड़ा बेकरार रहता है
जब भी ये...