jab dil hee toot gayaa

Title:jab dil hee toot gayaa Movie:Shahjehan Singer:K L Saigal Music:Naushad Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


जब दिल ही टूट गया, जब दिल ही टूट गया
हम जी के क्या करेंगे, हम जी के क्या करेंगे
जब दिल ही टूट गया - २

उलफ़त का दिया हमने, इस दिल में जलाया था - २
उम्मीद के फूलों से, इस घर को सजाया था - २
इक भेदी लूट गया, इक भेदी लूट गया
हम जी के क्या करेंगे, हम जी के क्या करेंगे
जब दिल ही टूट गया

(मालूम ना था इतनी, मुश्किल हैं मेरी राहें
मुश्किल हैं मेरी राहें ) - २
अरमां के बहे आँसू, हसरत ने भरीं आहें - २
हर साथी छूट गया, हर साथी छूट गया
हम जी के क्या करेंगे, हम जी के क्या करेंगे
जब दिल ही टूट गया