jab do pyaar milate hain

Title:jab do pyaar milate hain Movie:Saverewali Gaadi Singer:Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


हाँ
जब दो प्यार मिलते हैं

( जब दो प्यार मिलते हैं
तन में फूल खिलते हैं
मन के मंदिर में जल जाते हैं दिये
ये ज़मीं आहा आहा आहा
आसमाँ आहा आहा आहा
थम जाते हैं दो पल के लिये ) -२

रोके हमको ज़माना, चाहे जिस मोड़ पे
अरे रोके हमको ज़माना, चाहे जिस मोड़ पे
हर युग में हम चले हैं ज़ंजीरें तोड़ के
जब हो रैन अंधियारी या तूफ़ान हो भारी
फिर हम दीवानों का मिलना देखिये

ये ज़मीं आहा आहा आहा
आसमाँ आहा आहा आहा
थम जाते हैं दो पल के लिये

हाय दिल की चाहत के आगे कैसा छोटा बड़ा
दिल की चाहत के आगे कैसा छोटा बड़ा
ऊँचा हो कर मिला जो उसको झुकना पड़ा
जिसकी प्रीत होती है उसकी जीत होती है
हम क्या कर सकते हैं ये ना पूछिये

ये ज़मीं आहा आहा आहा
आसमाँ आहा आहा आहा
थम जाते हैं दो पल के लिये

अजी सुन लो ऐ सुनने वालो आती है क्या सदा
सुन लो ऐ सुनने वालो आती है क्या सदा
देख लो चलने लगी है जग में ये कैसी हवा
रुत करवट बदलती है हर दीवार हिलती है
दीवारों से बाहर चल कर देखिये

ये ज़मीं आहा आहा आहा
आसमाँ आहा आहा आहा
थम जाते हैं दो पल के लिये

जब दो प्यार मिलते हैं
तन में फूल खिलते हैं
मन के मंदिर में जल जाते हैं दिये
ये ज़मीं आहा आहा आहा
आसमाँ आहा आहा आहा
थम जाते हैं दो पल के लिये