jab kabhee jaam ko honthon se lagaayaa mainne

Title:jab kabhee jaam ko honthon se lagaayaa mainne Movie:Saugaat (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Jay-Vijay Lyricist:Qateel Shifai

English Text
देवलिपि


जब कभी जाम को होंठों से लगाया मैंने
रक्स करता हुआ देखा तेरा साया मैंने

मुझसे मत पूछ मेरे शहर के वाइज़ से पूछ
क्यूँ तेरी आँख को पैमाना बनाया मैंने

लोग कहते हैं वो तारीफ़ तेरे हुस्न की थी
आ सा गीत जो महफ़िल में सुनाया मैंने

शेर-ओ-नग़्मात का रिश्ता कभी टूटा न क़तील
जब ग़ज़ल बनके वो आया उसे गाया मैंने