-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jab tum naheen to chaand sitaare main kyaa karoon
Title:jab tum naheen to chaand sitaare main kyaa karoon Movie:Kitnaa Badal Gayaa Insaan Singer:Geeta Dutt Music:Hemant Kumar Lyricist:S H Bihari
जब तुम नहीं तो चाँद सितारे मैं क्या करूँ -२
ये फूल ये चमन ये नज़ारे मैं क्या करूँ
जब तुम नहीं तो चाँद सितारे मैं क्या करूँ
कल तक हवा में खेल रही थी यहाँ हँसी -२
चारों तरफ़ है छाई हुई आज बेकसी
दिल रो रहा है ग़म में तुम्हारे मैं क्या करूँ
ये फूल ये चमन ये नज़ारे मैं क्या करूँ
जब तुम नहीं तो चाँद सितारे मैं क्या करूँ
तुम क्या गये के जैसे चमन से गई बहार -२
हर चीज़ को यहाँ की तुम्हारा है इंतज़ार
मेरी तरह उदास हैं सारे मैं क्या करूँ
ये फूल ये चमन ये नज़ारे मैं क्या करूँ
जब तुम नहीं तो चाँद सितारे मैं क्या करूँ
ये फूल ये चमन ये नज़ारे मैं क्या करूँ