jabase bulabul toone do tinake liye

Title:jabase bulabul toone do tinake liye Movie:Lamha Lamha (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali, Rafique Husain Lyricist:Ameer Minai

English Text
देवलिपि


जबसे बुलबुल तूने दो तिनके लिये
टूटती हैं बिजलियाँ इनके लिये

कौन वीराने में देखेगा बहार
फूल जंगल में खिले किनके लिये

सारी दुनिया के हैं वो मेरे सिवा
मैंने दुनिया छोड़ दी जिनके लिये

वस्ल का दिन और इतना मुख़्तसर
दिन गिने जाते थे इस दिन के लिये

बाग़बाँ कलियाँ हों हल्के रंग सी
ये उम्मिदें एक कमसिन के लिये