jabase pee sang nainaa laage

Title:jabase pee sang nainaa laage Movie:Aasmaan Singer:Rajkumari Music:O P Nayyar Lyricist:Prem Dhawan

English Text
देवलिपि


जबसे पी संग नैना लागे
तबसे नाहीं लागे नैन
होऽ गिन-गिन घड़ियाँ दिन काटूँ मैं
गिन-गिन तारे काटूँ रैन
पिया आन सखी मोरे नैनन में-२
मोरी निंदिया चुराए गयो-२

{मैं तो आस बनी साजन की
और साजन मोरा रे}-२
लाख मनाऊँ पर नहीं माने
अब मन मोरा रे
मोरे तन-मन में हाए बेदर्दी-२
कैसा जादू जगाए गयो-२

{कभी छुप-छुप घूँघट काढूँ
कभी बिंदिया लगाऊँ मैं}-२
फिर अपने ही आप को तकके शर्मा जाऊँ मैं
ये प्यार नया सिंगार नया-२
मोरी सुध बिसराए गयो-२