-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jagamag jagamag karataa nikalaa
Title:jagamag jagamag karataa nikalaa Movie:Rimjhim Singer:Kishore Kumar Music:Khemchand Prakash Lyricist:Bharat Vyas
जगमग जगमग करता निकला
चाँद पूनम का प्यारा
मेरी चाँदनी बिछड़ गई
मेरी घर मे हुआ अंधियारा
जगमग जगमग करता निकला ...
ये मदमाती रात
ये ठंडी ठंडी हवा के झोँके
तेरे बिना मेरे सूने जिगर मे
बिर्हा कि अग्नी फूँके
झिलमिल झिलमिल तारे समझते
जगमग है जग सारा
मेरी चाँदनी बिछड़ गई
मेरी घर मे हुआ अंधियारा
जगमग जगमग करता निकला ...
चाँद की शीतल शीतल किरणेँ
बिर्हा का बाण चलाएँ
रात चँदनी दिया जलाए
अंगों मे आग लगाए
ये बसंत की रात न सुलघे
जैसे कोई अंगारा
मेरी चाँदनी बिछड़ गई
मेरी घर मे हुआ अंधियारा
जगमग जगमग करता निकला ...