-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jagat musaafir khaanaa, lagaa hai aanaa jaanaa
Title:jagat musaafir khaanaa, lagaa hai aanaa jaanaa Movie:Balika Badhu Singer:Anand Bakshi Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
जगत मुसाफ़िर खाना, लगा है आना जाना
चाँद छुपे तो सूरज निकले, सूरज डूबे हो जाए शाम
रुत आए रुत जाए मौसम, आने जाने का है नाम
हो जोगी, किसका थौर ठिकाना, ...
देखे पहुँचे कौन कहाँ पर, राही निकला गाता हँसता
सबकी अपनी-अपनी मंज़िल, अपना-अपना रस्ता
ओ जोगी, जीवन पथ अंजाना, ...
चार दिनों का मेल है भैया, जिसने सारे खेल रचाए
माँ बच्चों से मिलने आए, फिर वापस घर जाए
ओ जोगी, ये दसतूर पुराना, ...