jamunaa ke teer kaanhaa aao - - geeta

Title:jamunaa ke teer kaanhaa aao - - geeta Movie:non-Film Singer:Geeta Dutt Music:Vasant Prabhu Lyricist:Traditional

English Text
देवलिपि


जमुना के तीर कांहा आओ
रो रो पुकारे राधा
मीठी मीठी बंसिया बजाओ
जमुना के तीर कांहा आओ ...

गइयाँ पुकारे तुम्हें
ग्वाले पुकारे
भूल गये क्यों हमें नन्द दुलारे
यशोदा के लाल हमें
प्यार प्यारा मुखड़ा दिखाओ
जमुना के तीर कांहा आओ ...

कदम की छैंया गले में बैंया
डाले हम झूलते थे
लपक झपक कर लाज भरा मेरा
घूंघट तुम खोलते थे
माखन चुरानेवाले
चोरी चोरी मन को न चुराओ
जमुना के तीर कांहा आओ ...