-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jay ho vikramaaditya kee jay ho
Title:jay ho vikramaaditya kee jay ho Movie:Vikramaditya Singer:Chorus, Amirbai, Male Singer Music:Shankarrao Vyas Lyricist:Ramesh Gupta
जय हो, जय हो
विक्रमादित्य की जय हो
जय जय से गूँज उठा भारत
विक्रमादित्य की जय हो
पर-दुख-भंजन की जय हो
अपने बाहुबल से जिसने विजय शत्रु पर पाई
पराधीन भारत को जिसने स्वतंत्रता दिलवाई
विक्रमादित्य की जय हो ...
बत्तिस पुतलि के सिंहासन पर जिसने सच्चा न्याय किया
नवरत्नों को एकत्रित कर साहित्य कला का दान दिया
चन्दा सूरज में तेज रहे
जब तक पृथ्वी आबाद रहे
तब तक हर भारत वासी के
दिल में ये संवत् याद रहे
ये विक्रम-संवत् याद रहे
विक्रमादित्य की जय हो ...