jeevan bhar dhoondhaa jisako vo pyaar milaa

Title:jeevan bhar dhoondhaa jisako vo pyaar milaa Movie:Naadaan Singer:Mukesh Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


जीवन भर ढूँढा जिसको वो प्यार मिला पर नहीं मिला
साथ निभाता सुख-दुख में वो यार मिला पर नहीं मिला
जीवन भर ढूँढा ...

उसकी सूरत आँखों में उसका जलवा दिल में है
मुझको ऐसा लगता है जैसे वो महफ़िल में है
रंग बदलती दुनिया में दिलदार मिला पर नहीं मिला
जीवन भर ढूँढा ...

इस दुनिया की रीत की ख़ातिर मैने बात निभाई है
यूँ तो हँसता रहता हूँ पर चोट जिगर पे खाई है
चाहत के दोराहे पर ग़मख़्वार मिला पर नहीं मिला
जीवन भर ढूँढा ...