jeewan se lambe hain bandhoo ye jeewan ke raste

Title:jeewan se lambe hain bandhoo ye jeewan ke raste Movie:Aashirwad Singer:Manna De Music:Vasant Desai Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


जीवन से लम्बे हैं बन्धू
ये जीवन के रस्ते -२
इक पल थम के रोना होगा
इक पल चलना हँस के
ये जीवन के रस्ते
जीवन से लम्बे हैं बन्धू

राहों से राही का रीशता
कितने जनम पुराना
एक को चलते जाना आगे
एक को पीछे आना
मोड़ पे मत रुक जाना
बन्धू
दोराहों में फँस के
ये जीवन के रस्ते
जीवन से लम्बे हैं बन्धू

दिन और रात के हाथों नापी
नापी एक उमरिया
साँस की डोरी छोटी पड़ गई
लम्बी आस डगरिया
भोर के मन्ज़िल वाले
उठ कर
भोर से पहले चलते
ये जीवन के रस्ते
जीवन से लम्बे हैं बन्धू