-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jhanana jhanana baaje
Title:jhanana jhanana baaje Movie:Chand Aur Suraj Singer:Lata Mangeshkar Music:Salil Choudhary Lyricist:Shailendra Singh
झनन झनन बाजे, बाजे
बिछुवा बाजे ननदी जागे
कैसे आऊँ मितवा मोरे
(आई द्वार पे जब से ये रैन कजरारी
देखूँ प्यार के सपने मैं बिरहा की मारी ) -२
मोहे कोई न देखेगा
चाये रहेगी अन्धियारी
झनन झनन बाजे ...
प ग, ग प ध ग, ग प ध नि, ध नि स ध,
ध नि स ध, नि ध, ध ग, प ग, स नि स
(कैसे आज मनाऊँ मेरा मन नहीं माने
कहे लाज शर्म के तू छोड़ दे बहाने )-२
मोहे तेरे तू उनकी है
बाकी सारा जग जाने
झनन झनन बाजे ...